आजकल हर व्यक्ति चाहे महिला हो या पुरुष सबसे अलग और सुन्दर दिखना चाहते हैं | आज सजना संवरना केवल पार्टी और फंक्शन तक सीमित नहीं रह गया है , बल्कि आज रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में भी आपको फैशनेबल और स्टाइलिस्ट दिखना ज़रूरी हो गया है | और लोगों की इसी ख्वाहिश के चलते ब्यूटी पार्लर का क्रेज बहुत बढ़ गया है |
अगर आप को भी लोगों को सजाना और संवारना पसंद है तो आप भी अपना ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं | आज हम आपको ब्यूटी पार्लर खोलने से सम्बन्धित सभी जानकारी देने जा रहे है |
ब्यूटी पार्लर एक ऐसी जगह है जहां मेकअप और ट्रीटमेंट के ज़रिए आपको वो रूप दिया जाता है जो आप चाहते हैं | एक तरह से कहे तो यह वो जगह है जो आपके सपनों को साकार करता है |
Read This Article: प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कैसे बने – How to Become a Professional Makeup Artist?
मेकअप आर्टिस्ट चाहे तो आपको सिर्फ मेक अप से एक नया रूप दे सकता है , आपके चेहरे के दाग धब्बो को छुपा कर चेहरे को इतना सुन्दर रूप दे दिया जाता है की जो देखे देखता रह जाए | और आज के समय में ब्यूटी पार्लर बहुत ही प्रॉफिट वाला बिज़नस भी है | तो अगर आप भी एक सिक्योर करियर चाहते हैं तो अपना ब्यूटी पार्लर खोल सकते हैं |
ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए किसी न्यूनतम योग्यता की आवश्यकता नहीं होती लेकिन अगर आप चाहे तो 10 या 12 के बाद ब्यूटी पार्लर कोर्स कर सकती है | यहां सबसे ज़रूरी है आपका इंटरेस्ट और पैशन | लेकिन बढ़ते कम्पटीशन के चलते ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू करने से पहले आपका किसी ब्यूटी कोर्स में सर्टिफाइड होना बहुत जरूरी है।
Read This Article: मेरीबिंदिया संस्थान से सीखें कम्पलीट हेयर ड्रेसिंग कोर्स और बने प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर – Become A Professional Hair Dresser With Meribindiya International Academy
लेडीज ब्यूटी पार्लर के हिंदी में कोर्स- लेडीज ब्यूटी पार्लर में कई तरह के कोर्स होते हैं और आप इनमें से कोई भी कोर्स अपने अनुसार कर सकती हैं। देश में आज कई अच्छे अच्छे संस्थान है जो Beauty Parlour Course में सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं |आप अपनी इच्छानुसार किसी भी कोर्स का चुनाव कर सकती है |
अगर आप किसी अच्छे संसथान से ब्यूटी पार्लर का कोर्स करेंगी तो इसका फायदा आपको अपना बिज़नस शुरू करने में भी मिलेगा | और कई संसथान ऐसे भी हैं जो इंटर्नशिप प्रोग्राम भी करवाते हैं और बाद में अपना बिज़नेस शुरू करने में मदद करते हैं |
लेकिन सबसे पहले ज़रूरी है अपने लिए एक बेहतरीन कोर्स का चुनाव करना ताकि आप एक golden career की और बढ़ सकें | यहाँ हम आपको कुछ कोर्सेज के बारे में बता रहे है जो आप किसी भी Beauty Academy से कर सकते हैं |
ब्यूटी पार्लर के बिज़नेस को शुरू करने के लिए निवेश आपके ऊपर depend करता है | आप चाहे तो 50 000 से भी शुरू कर सकती है और अगर आप एक सर्व सुविधा युक्त पार्लर खोलना चाहते हैं तो 4 से 5 लाख भी खर्च कर सकते है | अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप छोटे लेवल से शुरू करके धीरे धीरे तरक्की कर सकते हैं | या फिर आप बैंक से लोन भी ले सकते हैं |
किसी भी बिज़नेस की सफलता उसके जगह के चुनाव पर निर्भर करती है | अगर ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए उपयुक्त जगह ढूँढनी है तो वो मार्किट के बीच हो तो बेहतर है क्यूंकि वहां हमेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है |
Read This Article: Eyelash Technician कैसे बने ? | Eyelash Technician Course
लेकिन अगर यह संभव नहीं है और आप घर पर रहकर ही पार्लर चलाना चाहती है तो वो भी कर सकती है | एक बार अगर आपका पार्लर फेमस हो जाता है तो जगह कोई भी हो क्लाइंट मिल ही जाते हैं |
आजकल Beauty Parlour में जितनी अधिक मशीने यूज़ की जाती है उसे उतना ही रिस्पांस मिलता है , और इससे काम में भी सुविधा होती है लेकिन फिर भी कुछ बेसिक मशीन हैं
इनके बिना पार्लर शुरू करना मुमकिन नहीं है इसलिए जब आप निवेश की प्लानिंग करें तो इन को उसमे शामिल ज़रूर करें |
ब्यूटी पार्लर में आइब्रो ,ब्लीचिंग, फेशियल, नए तरह के बालों की कटिंग, वैक्सिंग , बालों को कलर करना, बालों को स्ट्रेट करना, मसाज करना आदिसेवाएँ देना बहुत ज़रूरी है क्यूंकि इनकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है |
Read This Article: नोएडा में सेल्फ मेकअप कोर्स कहाँ से करें | Where to Learn Self Makeup Course in Noida
इसके अलावा दुल्हन का पूरा मेकअप उसके बालों से लेकर उसके नाखूनों तक की को सँवारने का काम ब्यूटी पार्लर की ख़ास पहचान होती है | इसके अलावा आप अपने बजट और जानकारी के आधार पर सेवाएँ बढ़ा सकती है जैसे आप ब्यूटी ट्रीटमेंट कर सकती हैं या स्पा की सुविधा दे सकती है |
ब्यूटी पार्लर खोल भर लेने से काम नहीं हो जाता उसके लिए advertisement करना भी ज़रूरी है और आजकल तो प्रचार प्रसार के लिए कई उपाय मौजूद है जैसे ऑफलाइन और ऑनलाइन
टीवी और न्यूज़ पेपर में ऐड दिए जा सकते हैं , पम्पलेट भी प्रचार का अच्छा मीडियम है , इसके अलावा अगर आपका बजट अच्छा है तो बड़े बड़े होर्डिंग भी लगवाए जा सकते हैं |
सोशल मीडिया आज प्रचार का सबसे फेमस माध्यम बन चुका है , यहाँ आप कई तरह से अपना प्रचार कर सकते है
आज प्रचार का सबसे अच्छा मीडियम फेस बुक है , जहाँ लगभग सभी लोग मौजूद होते हैं | आप अपने पार्लर का पेज बना सकती हैं और उस पर अपनी सर्विसेज और डिस्काउंट आदि की जानकारी लोगों के साथ शेयर कर सकती हैं |
यह भी प्रचार का बहुत ही अच्छा मीडियम है , आज आपको लगभग हर बड़े सलून या ब्यूटी पार्लर का ऐड यहाँ दिख जाएगा , इससे आप अपने अनुसार ऑडियंस को टारगेट भी कर सकती हैं |
गूगल पर लोग अपनी requirement डालते हैं और उनके सामने उससे जुड़े कई सरे option के पेज खुल जाते है | आप भी यहाँ अपना बिज़नेस पेज बना सकती हैं और फिर क्लाइंट खुद बी खुद आपको ढून्ढ लेंगे |
इन सबसे अलग अगर एक बार लोगों को आपका काम पसंद आ जाए तो फिर माउथ पब्लिसिटी से ही आपको अच्छा प्रचार मिल जाता है |
ब्यूटी पार्लर से आप शुरुआत में 50,000 से 1,00,000 तक हर महीने कमा सकते हैं , और समय के साथ आपकी इनकम बढती जाती है | थोड़े ही दिनों में आप 2,00,000 से 4,00,000 रु तक कमाने लगेंगे | एक दुल्हन मेकअप का ही आप को 20,000 से 25,000 तक आसानी से मिल सकता है | अगर आप का काम लोगों को पसंद आता है तो जल्दी ही आप सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकते हैं और फिर तो आप लाखों में भी चार्ज करेंगे तो लोग आपको पे करेंगे |
ब्यूटी पार्लर का बिज़नेस खासतौर पर उन महिलाओ के लिए बहुत ही अच्छा option है जो घर की जिम्मेदारियों के चलते नौकरी के लिए बाहर नहीं जा सकती या 9 तो 5 जॉब करना नहीं चाहती | यहाँ आप खुद के अनुसार समय सेट कर सकती है और अच्छी कमाई कर सकती हैं | तो अगर आपने ठान ही लिया है की जीवन में कुछ कर दिखाना है और अपना बॉस खुद बनना है साथ ही दूसरों को भी रोज़गार देना है तो आज ही किसी अच्छे ब्यूटी अकादमी से संपर्क कीजिए और अपनी पसंद के कोर्स में रजिस्ट्रेशन करवाइए |
एक सुनहरा भविष्य आपकी राह देख रहा है |
अगर आप कॉस्मेटोलॉजी का कोर्स करना चाहते हैं तो आइए हम आपको इंडिया की टॉप 3 ऐसी एकेडमी के बारे में जानकारी प्रदान हैं जहां से कोर्स करके करियर ग्रोथ कर सकते हैं।
भारत की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी इंस्टिट्यूट या मेकअप एकेडमी की बात करें तो मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी नंबर 1 पर आती है। मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी मेकअप इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए भारत की बेस्ट ब्यूटी एकेडमी है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने इन्हें इंडिया का बेस्ट ब्यूटी स्कूल अवार्ड से पुरस्कृत किया है।
बता दें, इंटरनेशनल ब्यूटी एक्सपर्ट ने भी इंडिया की बेस्ट ब्यूटी एकेडमी का प्रमाण पत्र मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी को दिया है। अभी हाल ही में IBE ने ब्राइडल मेकअप कंपिटिशन करवाया था, जिसमें पूरे देश से 7 से 8 साल के एक्सपीरियंस के हाईली प्रोफेशनल आर्टिस्टों ने पार्टिसिपेट किया था। इस मेकअप कॉन्टेस्ट का फस्ट एंड थर्ड विनर मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी के स्टूडेंट्स थे, जिनका कोर्स लास्ट मंथ ही खत्म हुआ था। जिससे यह पता चलता है कि मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी की ट्रेनिंग क्वॉलिटी बहुत की बहतरीन है। मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी ISO, CIDESCO और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एकेडमी है।
मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी को लगातार 5 साल से इंडिया के बेस्ट ब्यूटी स्कूल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी का मास्टर कॉस्मेटोलॉजी कोर्स इंडिया का सबसे बेस्ट कॉस्मेटोलॉजी कोर्स माना जाता है। विदेशों में भी मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी के मास्टर कॉस्मेटोलॉजी कोर्स की काफी डिमांड रहती है। यहां पूरे इंडिया के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, साउथ अफ्रीका नेपाल, भूटान, बंग्लादेश, आदि देशों से ब्यूटी, मेकअप, हेयर, नेल्स, कॉस्मेटोलॉजी, परमानेंट मेकअप, माइक्रोब्लडिंग आदि के कोर्स की ट्रेनिंग के लिए स्टूडेंट्स आते है।
इस एकेडमी की दो ब्रांच है, जो एक नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास और दूसरा दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास में स्थित है। हर स्टूडेंट्स पर ट्रेनर्स का फोकस रहे इसलिए इस एकेडमी के एक बैच में 12-15 स्टूडेंट्स को ही ट्रेनिंग दी जाती है, इसलिए ही यहां की ट्रेनिंग क्वॉलिटी काफी हाई रहती है। स्टूडेंट्स यहां तीन-चार महीने पहले से ही अपनी सीट बुक करा लेते हैं। मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन प्रोवाइड कराती है। मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी की हाई क्वॉलिटी ट्रेनिंग की वजह से बहुत सारे बैंक कोर्स को फाइनेंस करने के लिए तैयार रहते है। यहां आप अपनी कोर्स फीस 0% इंट्रस्ट पर ईएमआई में भी पै कर सकते है।
ये एकेडमी मेकअप, ब्यूटी, कॉस्मेटोलॉजी, आईलैश एक्सटेंशन, हेयर एक्सटेंशन, हेयर, नेल्स, स्किन, माइक्रोब्लेंडिंग, परमानेंट मेकअप के कोर्स के लिए इंडिया की बेस्ट एकेडमी है। यहां से कोर्स करने के बाद आपको देश और विदेश के बड़े-बड़े ब्यूटी ब्रांड से जॉब के ऑफर आते हैं। देश एंड विदेश के बड़े-बड़े ब्यूटी ब्रांड मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी के सार्टिफाइड स्टूडेंट्स को जॉब्स में बहुत प्रीफेंस देते हैं।
[elementor-template id=”20480″]
वीएलसीसी एकेडमी भी भारत की काफी फेमस एकेडमी में से एक है। यहां भारत के साथ – साथ विदेशों से भी आकर स्टूडेंट कोर्स करने के लिए आते हैं। यह एकेडमी कॉस्मेटोलॉजी कोर्स करवाने के लिए नंबर 2 पर आती है। यहां कॉस्मेटोलॉजी कोर्स का ड्यूरेशन 1 साल का होता है। वहीं वीएलसीसी एकेडमी में कॉस्मेटोलॉजी कोर्स की फ़ीस 6 लाख के करीब है। यहां से कोर्स करके निकले हुए स्टूडेंट को खुद से जॉब और इंटर्नशिप सर्च करना पड़ता है।
वीएलसीसी एकेडमी का पता :-
Plot No 2, Veer Savarkar Marg, near Axis Bank, Block B, Lajpat Nagar II, Lajpat Nagar, New Delhi, Delhi 110024
WEB: https://www.vlccinstitute.com/
कॉल/ व्हाट्स ऐप नंबर: 8383895094
लेक्मे एकेडमी मेकअप करियर के लिए बेस्ट ऑपशन में से एक है। यह एकेडमी टॉप 3 नंबर पर आती है। लैक्मे एकेडमी को एप्टेक (Aptech) द्वारा संचालित किया गया है। यहां से आप ब्यूटीशियन एंड कॉस्मेटोलॉजी कोर्स कर सकते है। इस एकेडमी से कोर्स करने में 1 साल लगते है और 5 लाख 50 हजार रुपए तक फ़ीस देना पड़ता है।लेक्मे एकेडमी के कुछ ही ब्रांच में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप प्रदान किया जाता है।
लेक्मे एकेडमी का पता :-
Block-A, A-47, Veer Savarkar Marg, Central Market, Lajpat Nagar II, Lajpat Nagar, New Delhi, Delhi 110024
WEB: https://www.lakme-academy.com/
कॉल/ व्हाट्स ऐप नंबर : 8383895094